झारखंड : चतरा में सरेराह चाकूबाजी, मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Chatra-Chakuubaji

चतरा : जिले के सदर थाना क्षेत्र से आज सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई है। ग्राम पाराडीह में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकू के वार से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। पाराडीह गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बसंत भारती नामक शख्स ने अपने ही पड़ोसी रामदेव भारती के घर पर हमला बोल दिया।

परिजनों के अनुसार, आरोपी सुबह घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर बात हाथापाई तक पहुँच गई और आरोपी ने चाकू निकालकर युवक और उसके परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर सदर थाने पहुँचा। 

सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता रामदेव भारती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बसंत भारती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *