बिहार : बेगूसराय में प्रेमी संग तीन बच्चे की मां आपत्तिजनक हालत में धरायी, ग्रामीणों ने पिलर से बांधा

Begusarai-Lovers-Lady-Gents

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में अपने आशिक के साथ तीन बच्चों की मां को ग्रामीणों ने रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद तालिबानी फरमान के तहत दोनों को घर के पिलर से बांधकर सजा देने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को पकड़ के थाने ले आई। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने अपने फोन ने वीडियो बना लिया। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

25 मार्च की बताई जा रही है घटना : मामला जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध का मामला है। जिसमें एक महिला और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद काफी हंगामा हुआ है। हालांकि, यह घटना 25 मार्च की बताई जा रही है, करीब एक हफ्ते बाद अब इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

महिला है तीन बच्चों की मां : मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला तीन बच्चों की मां है और उसके पति बाहर मजदूरी करते हैं। इस कारण वह अक्सर घर से दूर रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से महिला का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हो गया था। इस बात की जानकारी उसके परिजनों को भी थी और इसको लेकर घर में कई बार विवाद तक हो चुका था। सास-ससुर ने महिला को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसके स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा : उक्त घटना वाले दिन घर में सास-ससुर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान महिला ने रात में अपने प्रेमी को घर बुला लिया था। इस बीच पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही सास-ससुर घर पहुंचे और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए और मामले ने जमकर तूल पकड़ लिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी को खंभे से बांधा : गुस्साए ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी को घर के बाहर बांध दिया और इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ भी की गई। बाद में पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया और महिला को उसके ससुराल भेज दिया था। इस घटना से पहले भी परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *