देश के 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Rain-Strome

नई दिल्ली : दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बिजली गिरने, आंधी, ओलावृष्टि और लगभग 60 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया गया है। चेतावनी के दायरे में आने वाले ज़िलों में बागपत, बहराइच, गाज़ियाबाद, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती और सीतापुर शामिल हैं। इस दौरान 60-80 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग ने केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब के कई ज़िलों के लिए भी ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है। इस अलर्ट में आंधी, बिजली गिरने, मध्यम बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाओं का अनुमान है।

दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में 31 मई को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 60-70 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर 80 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 31 मई से 4 जून के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में भी झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

 31 मई से 3 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश स्तर की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *