तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की धमकी, 6 महीने में दूसरी बार हुई ऐसी घटना

Actor-Trishna-Krishanan

मुंबई : एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के चेन्नई स्थित घर को पिछले छह महीनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह खबर सुनकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए। बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रही तृषा कृष्णन के घर को पिछले छह महीनों में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस का विजय के साथ रिलेशनशिप में होने की अफवाहें चल रही थीं। इस बीच उन्हें धमकी मिलने पर उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए।

अक्टूबर 2025 में भी तृषा के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई थी। हाल ही में फिर से तमिलनाडु डीजीपी कंट्रोल रूम को एक मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया कि तृषा के अलवरपेट वाले घर और बांग्लादेश डिप्टी कांसुलेट में बम लगाया गया है।

इस सूचना के बाद तेयनमपेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्निफर डॉग्स और बम स्क्वॉड के साथ पूरे इलाके की जांच की, लेकिन इस बार भी कुछ नहीं मिला और धमकी झूठी निकली।

पिछले कुछ समय से फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों को इस तरह की फर्जी धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले रजनीकांत और धनुष के घरों को भी ऐसे ही धमकी भरे मैसेज मिल चुके हैं।

जहां एक तरफ फैंस इस खबर से परेशान हो गए, वहीं तृषा बिल्कुल कूल नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी डेली लाइफ के कुछ पल शेयर किए। एक फोटो में उन्होंने ब्लूबेरी की तस्वीर पोस्ट की, तो वहीं दूसरी पोस्ट में अपने प्यारे पेट डॉग ‘इजी’ के साथ नजर आईं। वर्ल्ड पेट डे के मौके पर उन्होंने अपने पेट और वेटरनरी डॉक्टर के साथ भी तस्वीर शेयर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *