अमेरिका : आपकी मां ने चुना है…, ट्रंप की प्रेस सचिव ने पत्रकार को दिया विवादित जवाब; बताया वामपंथी हैकर

नई दिल्ली/वाशिंगटन : अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मीडिया में अक्सर अपने अजीबोगरीब जवाबों के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का भी नाम शामिल हो गया है। कैरोलिन लेविट ने सोमवार को एक रिपोर्टर पर पलटवार करते हुए उसे ‘वामपंथी हैकर’ कहा और कहा कि वह पत्रकार नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में घोषणा की था कि वह यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने पर चर्चा करने के लिए जल्द ही पुतिन से मिलेंगे। जब रिपोर्टर ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव को मैसेज किया कि बैठक का स्थान किसने चुना है, तो लेविट ने जवाब दिया, आपकी मां ने चुना है।

एक्स पर जमकर सुनाई खरी-खोटी : व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकार के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया है और पत्रकार पर आरोप लगाया कि उसके संदेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विरोधी जैसे होते हैं।  कैरोलिन ने एक्स पर लिखा कि, संदर्भ के लिए हफिंगटन पोस्ट के एसवी डेट तथ्यों में रुचि रखने वाले पत्रकार नहीं हैं। वे एक वामपंथी हैकर हैं, जिन्होंने वर्षों से लगातार राष्ट्रपति ट्रंप पर हमला किया है और मेरे फोन में लगातार डेमोक्रेट्स की बातों की बौछार करते रहते हैं। डेट की फीड पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि यह ट्रंप-विरोधी निजी डायरी जैसा लगता है। उनके पूछे गए सवाल का पूरा जवाब ये है। असली पत्रकार का ढोंग रचने वाले लोग इस पेशे का अपमान करते हैं।

दरअसल पत्रकार एसवी डेट ने लेविट को मैसेज कर पूछा, क्या राष्ट्रपति बुडापेस्ट के महत्व से अवगत हैं? 1994 में रूस ने बुडापेस्ट में यह वादा किया था कि वह यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा अगर यूक्रेन सोवियत संघ के टूटने के बाद मिले परमाणु हथियारों को छोड़ दे। क्या वह नहीं जानते कि यूक्रेन इस जगह पर आपत्ति कर सकता है? बुडापेस्ट का सुझाव किसने दिया?

इस सवाल के जवाब में लेविट ने लिखा,  तुम्हारी मां ने। इस पर पत्रकार ने कहा, क्या यह तुम्हें मजाक लगता है? जिस पर लेविट ने पलटवार करते हुए लिखा, मुझे यह मजाक लगता है कि तुम खुद को पत्रकार कहते हो। तुम एक वामपंथी ढोंगी हो जिसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। यहां तक कि तुम्हारे मीडिया के साथी भी नहीं, बस वे तुम्हारे सामने यह कहते नहीं हैं। मुझे पक्षपाती और बकवास सवालों वाले टेक्स्ट करना बंद करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *