झारखंड : धनबाद के कतरास में दो गुटों में पत्थरबाजी, फायरिंग

Dhn-Katras-Firing

धनबाद : जिले के कतरास थाना अंतर्गत कतरास भटमुरना मार्ग स्थित कैलूडीह सड़क पर रात 10:30 बजे दो गुटों में पत्थरबाजी हुई. पत्थरबाजी के दौरान कैलूडीह खटाल के निकट हवाई फायरिंग की भी सूचना है, हालांकि कतरास पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. 

बताया जाता है कि शाम में आकाशकिनारी खटाल मैदान के निकट बच्चों बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. मारपीट के घटना के बाद देर रात आकाशकिनारी खटाल के लोग कोयला चुनने गये थे. वहीं मामला बिगड़ गया और कोयला चुनने गये लोगों को कोयला चुनने से रोक दिया.

उससे विवाद और बढ़ गया. सड़क पर आकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाये.इससे आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गयीं. सूचना पर कतरास थानेदार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. पुलिस के पहुंचने के बाद पत्थरबाजी कर रहे लोग भाग खड़े हुए.

घटना के बाद कतरास पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर दिया है. कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना हुई है. दोनों पक्षों में किसी की शिकायत नहीं मिली है. शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *