दिल्ली, गुरुग्राम से लेकर जम्मू और झारखंड तक, पहले ही दिन कई केंद्रों पर रद्द हुई सीजीएल परीक्षा

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग की सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पुनर्निर्धारित होने के बाद आज, 12 सितंबर से फिर से शुरू हुई। पहली ही दिन परीक्षा कई केंद्रों पर रद्द कर दी गई। कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द होने का कारण तकनीकी बताया गया। वहीं, कुछ नोटिस में परीक्षा रद्द होने के कारणों का जिक्र नहीं किया गया।

28 लाख उम्मीदवारों ने किया है पंजीकरण : एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जानकारी के मुताबिक, एसएससी सीजीएल परीक्षा 12 सितंबर को देशभर के कई केंद्रों पर तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दी गई। दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, जमशेदपुर, बोकारो और जम्मू समेत कई शहरों में परीक्षा प्रभावित हुई। नई तिथि जल्द घोषित होगी।

कहां-कहां रद्द हुई परीक्षा : झारखंड (बोकारो, Tissa Technology) : पहले शिफ्ट में 66 उम्मीदवार तकनीकी कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए। इसके अलावा दूसरी और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी गई। आधिकारिक नोटिस यहां

दिल्ली और गुरुग्राम (MM Public School, Gurugram व Bharti Vidya Niketan Public School, Delhi) :
प्रशासनिक कारणों से यहां की परीक्षा रद्द की गई। अब यह परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर 2025 को आयोजित होगी।

कोलकाता (Mind Matrix, Kalaberia) : सभी शिफ्टों की परीक्षा रद्द कर दी गई। उम्मीदवारों को बाद में नई तिथि दी जाएगी।

जम्मू (Digital Computer Education) : पहले शिफ्ट की परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। यहां के उम्मीदवारों की परीक्षा अब 26 सितंबर 2025 को होगी।

एसएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in और आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

कानपुर का वीडियो वायरल : इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि कानपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया। वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि न्यूज़ एक्सपोज़ नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *