बिहार : ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती की दावा फेल, गाजीपुर की आकांक्षा को मिला 301वां रैंक

Akansha-Singh

पटना : यूपीएससी परीक्षा के नतीजों में 301वीं रैंक को लेकर बना जबरदस्त सस्पेंस अब खत्म हो गया है। आरा के रहने वाले ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह और यूपी के गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह ने एक ही रोल नंबर 0856794 को अपना बताते हुए दोनों ने अपनी सफलता का दावा किया था। लेकिन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह ही परीक्षा में सफल हुईं हैं।

संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से साफ किया गया है कि 301 वीं रैंक पर केवल एक अभ्यर्थी चयनित हुईं हैं। 301वीं रैंक पाने वाली आकांक्षा सिंह है, जिनका अनुक्रमांक 0856794 है। उनके पिता रणजीत सिंह और माता नीलम सिंह हैं। वो गाजीपुर जिले के अभयपुर गांव की निवासी है। आयोग के अनुसार यह जानकारी उसके आधिकारिक अभिलेख से पूरी तरह मेल खाती है।

दरअसल आकांक्षा सिंह नाम की दो यूपीएससी अभ्यर्थियों की ओर से इस रैंक पर अपने सिलेक्शन का दावा किया जा रहा थी। दोनों ने अपना रोल नंबर 0856794 बताया था। जिसके कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

यूपीएससी की ओर से 6 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था। शुक्रवार को दिनभर या खबर चलती रही की 301वीं में रैंक हासिल करने वाली आकांक्षा सिंह बिहार के आरा की रहनी वाली हैं। वो रणवीर सेना के पूर्व प्रमुख ब्रह्मेश्वर सिंह और मुखिया जी की पोती हैं। इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली एक और आकांक्षा सिंह सामने आई। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि यूपीएससी में 301वां स्थान उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि वो फिलहाल पटना एम्स में डॉक्टर के रूप में काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *