गुजरात : नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर 9 आरोपियों ने किया गैंगरेप, 8 गिरफ्तार

gwalior-rape-case-gujrat

खेड़ा : गुजरात के खेड़ा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक नाबालिग बच्ची को प्रेम जाल में फंसाकर पिछले 3 सालों से सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया जा रहा था। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें एक-दो नहीं, बल्कि कुल 9 आरोपी शामिल हैं। मुख्य आरोपी परवेज अनवर खान उर्फ मुनव्वर खान पठान ने करीब तीन साल पहले पीड़िता को अपनी मीठी बातों में फंसाया। प्यार का झांसा देकर परवेज ने अपने 8 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का शारीरिक शोषण शुरू किया।

दरअसल, यह सिलसिला साल 2023 की रमजान से शुरू होकर तीन साल तक चलता रहा। इन दरिंदों ने नाबालिग के कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए थे। वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर वे लगातार उसका सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। जब पीड़ित परिवार को इस अमानवीय अत्याचार का पता चला, तो उन्होंने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर खेड़ा टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

परवेज अनवर खान (मुख्य आरोपी)
माहिर पठान
फैजान पठान
तौफीक पठान
साहिल पठान (फरार)
अयान पठान
मोइन पठान
मारूफ पठान
सलमान आरिफ खान पठान

फिलहाल खेड़ा पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं अब इस मामले में एक आरोपी साहिल पठान फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *