RCB vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को छह विकेट से हराया

RCB-VS-DC

बंगलूरू : केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को छह विकेट से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने चार विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के लिए राहुल और स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर मैच फिनिश किया। 

स्टब्स ने 47 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 60 रन बनाए, जबकि राहुल 34 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों के सहारे 57 रन बनाकर आउट हुए। मिलर ने 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 22 रनों की नाबाद पारी खेली। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पांड्या को एक सफलता मिली।

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी ने फिल सॉल्ट के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 26 रनों की पारी खेली। 

विराट कोहली ने 19, देवदत्त पडिक्कल ने 18 और जितेश शर्मा ने 14 रन बनाए।दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए आरसीबी और दिल्ली दोनों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दिल्ली कैपिटल्स : पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब : विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुश्मंता चमीरा, नीतीश राणा।

आरसीबी : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट सब : रासिक सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *