PBKS vs LSG : पंजाब किंग्स ने LSG को 54 रनों से हराया, प्रियांश-कोनोली के बाद यानसेन चमके

PBKS-LSG-Punjab-IPL

न्यू चंडीगढ़ : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली की रिकॉर्ड 182 रनों की साझेदारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी।

200 रन ही बना सकी लखनऊ की टीम : 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की शुरुआत शानदार रही। आयुष बदोनी और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.6 ओवर में 61 रन जोड़े। मार्श 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बदोनी ने 21 गेंदों में 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौकै और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली। पंत ने अपनी इस पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए।

निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह नौ रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम और मुकेश चौधरी ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्करम ने 22 गेंदों में 42 रन बनाए, तो मुकुल 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में मार्को यानसेन ने 37 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक और चहल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लखनऊ ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी : लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि मणिमारन सिद्धार्थ को दिग्वेश राठी की जगह मौका दिया गया है। वहीं, पंजाब किंग्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी : विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, सुयांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।

लखनऊ सुपर जाएंट्स : मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम. सिद्धार्थ, मोहसिन खान।

इम्पैक्ट खिलाड़ी : हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रीत्जके, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *